Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरबनबसा में थल सेना की कुमायूं रीजन की भर्ती रैली जारी; मौसम...

बनबसा में थल सेना की कुमायूं रीजन की भर्ती रैली जारी; मौसम के बदले मिजाज ने डाला खलल

  • शनिवार रात दो बजे बाद हुई बारिश के बावजूद भर्ती स्थल पर युवकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
  • पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
  • आज सोमवार को चंपावत, पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरि तहसील के युवाओं की भर्ती की जा रही है।

बनबसा(चम्पावत) : सेना छावनी बनबसा में थल सेना की भर्ती रैली जारी है। यह भर्ती केवल कुमायूं रीजन के लिए है। बीते विवार को बारिश के बीच पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी, धारचूला, देवलथल, गंगोलीहाट, गनाईगंगोली, थल, कनालीछीना, बंगापानी तहसील के युवकों के लिए भर्ती हुई। इस में 3440 युवाओं ने ‘भविष्य’ की दौड़ लगाई।

शनिवार रात दो बजे बाद हुई बारिश के बावजूद भर्ती स्थल पर युवकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

आज सोमवार को चंपावत, पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरि तहसील के युवाओं की भर्ती की जा रही है।

छावनी स्थित फायरिंग रेंज मैदान में चल रही थलसेना भर्ती में दूसरे दिन रविवार को पिथौरागढ़ के युवकों की भर्ती हुई। अल्मोड़ा बीआरओ निदेशक (भर्ती अधिकारी) कर्नल बीएस चिकारा के नेतृत्व में भर्ती आरंभ की गई। पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी, धारचूला, देवलथल, गंगोलीहाट, गनाईगंगोली, थल, कनालीछीना, बंगापानी तहसील के 3440 युवकों ने शिरकत की। इसमें जीडी के 2484, ट्रेड मैन के 756, नर्सिंग असिस्टेंट के 87, टैक्नीकल 75 और क्लर्क के लिए 38 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।

सेना भर्ती पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल भाष्कर तोमर ने बताया कि दौड़ में 386 युवकों ने पहले चक्र में सफलता हासिल की। उन्हें फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षाओं से गुजरना होगा। इसके बाद उनका चयन लिखित परीक्षा के लिए किया जाएगा। सेना भर्ती में जिला प्रशासन का अमला भी मौजूद रहा। बारिश से अभ्यर्थियों के साथ ही सैन्य अधिकारियों और प्रशासनिक टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मौसम के बदले मिजाज ने पिथौरागढ़ जिले से उत्साह के साथ सेना भर्ती के लिए आए युवाओं के हौसले पस्त कर दिए। शनिवार रात शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने फजीहत खड़ी कर दी। बारिश से अपने प्रमाण पत्रों को बचाना उनके लिए चुनौती बनी रही।

प्रमाण पत्र भीगने से कई युवा भर्ती में शामिल नहीं हो सके। वहीं बारिश का असर उनके फिजिकल टेस्ट पर भी पड़ा। रात करीब बारह बजे से भर्ती स्थल में डटे युवाओं को न सिर्फ बारिश में भीगते हुए लाइन में खड़े रहना पड़ा, बल्कि मैदान में कीचड़ भी उनकी दौड़ में बाधक बना।

रविवार को भर्ती में शामिल होने के लिए शनिवार को ही पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी, धारचूला, देवलथल, गंगोलीहाट, गणईगंगोली, थल, कनालीछीना और बंगापानी तहसीलों के हजारों युवाओं की भीड़ रात बारह बजे से ही भर्ती स्थल पर पहुंचने लगी थी। भर्ती स्थल के आसपास ऐसे कोई इंतजाम नहीं थे जहां शरण लेकर बारिश से बचा जा सके।

मजबूरन युवाओं को बारिश में भीगते हुए लाइन में खड़े रहना पड़ा। प्रमाण पत्र भीगने से कई युवा भर्ती में शामिल नहीं हो पाए। दौड़ में विफल होकर कीचड़ से लथपथ मैदान से बाहर लौटे कुछ युवाओं ने बताया कि मैदान में कीचड़ की वजह से दौड़ने में दिक्कत हुई। दौड़ते वक्त कई युवा फिसलकर गिर गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments