
देहरादून। संवाददाता। दून में जबसे एसएसपी की कुर्सी पर दंबग महिला निवेदिता कुमार कुकरेती विराजमान हुई हैं, पुलिस कर्मियों सहित, अपराधियों में उनका खौफ साफ देखने को मिल रहा है। कप्तान घर से ज्यादा नौकरी को तव्वजों देती हैं। इसी का नतीजा है कि पुलिस तेजी से सभी मामलों को निपटा रही है। कप्तान कभी ट्रैक सूट में पुलिस कर्मियों को उनकी जिम्मेंदारी बताती नजर आती हैं, तो कभी खाकी वर्दी में मौके पर मुस्तैद दिखाई देती हैं।
शानिवार को पहली बार कप्तान मीडिया ब्रिफ में साड़ी पहने दिखाई दी, उनके चेहरे पर असीम शांति और स्त्री लावणिय साफ झलक रहा था, मानों जैसे वो कोई आईपीएस अधिकारी नहीं, बल्कि शहर को सुरक्षित करने वाली कोई जननी हो,
उन्होंने बड़े़ सहज तरीके से मीडिया के सम्मुख पुलिस द्वारा किए गए चोरी के खुलासेे को परत दर परत रखा। साथ ही पत्रकारों के सवालों पर, चेहरे में आकर्षक मुस्कान उकेरे जवाब देती भी दिखी। शायद ये इस तरह का पहला दृश्य था, जब कोई महिला एसएसपी साड़ी में नजर आई। उनकी इस वेशभूषा से महिलाओं को बुराई से लड़ने का हौसला जरूर मिलेगा। जो उन्हंे आत्मविश्वास से भर सकता है।

.jpeg)
.jpeg)

