Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपुलिस ने हत्या और चोरी का आरोपी गिरफ्तार किया

पुलिस ने हत्या और चोरी का आरोपी गिरफ्तार किया

देहरादून। संवाददाता। पुलिस ने बैराज कॉलोनी स्थित एक घर में हुई चोरी का खुलासा करने के साथ ही हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घर से नकदी-जेवर और मोबाइल चुराने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने के बाद पता चला कि पकड़ा गया आरोपी देहरादून में पेशी के दौरान ले जाते वक्त फरार हो गया था। दिल्ली में हत्या के एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी हुई थी और वह दो महीने की पैरोल पर बाहर था।

ऋषिकेश पुलिस के मुताबिक नौ सितंबर को आशा रावत पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी बैराज कॉलोनी ने अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर जेवर नकदी और मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस टीम ने आइडीपीएल कैनाल गेट पर बाइक में चोरी के जेवर बेचने जा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विशाल उर्फ राजू उर्फ राजकुमार पुत्र कश्मीरी लाल, निवासी डी-18 इंदिरा एंक्लेव नई दिल्ली बताया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments