Saturday, March 7, 2026
Homeअतिरिक्तवर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल: बाबा रामदेव के तड़के के साथ 918 किलो...

वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल: बाबा रामदेव के तड़के के साथ 918 किलो की खिचड़ी बनाकर भारत ने बनया विश्‍व रिकॉर्ड

नई दिल्ली (एजेंसीज) :  भारतीय व्यंजन को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति दिलाने के उद्देश्य से एक अनूठे प्रयास में एक विशाल कढ़ाई में मल्टी ग्रेन को मिलाकर 918 किलो की खिचड़ी बनाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया. इस पूरी प्रक्रिया में सात फीट के व्यास वाली एक हज़ार लीटर स्टेनलेस स्टील की कढ़ाई में भाप का प्रयोग कर व्यंजन को धीमी आंच पर पकाया गया. इस कढ़ाई को उठाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया और वजन कर इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ कराने योग्य बनाया गया.

इस मौके पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि इस कार्यक्रम के ज़रिए हमारा मकसद खिचड़ी को विश्व स्तर पर बढ़ावा देना है. इसमें प्रयोग होने वाले चावल, बाजरा, रागी, ज्वार के बाज़ार को बढ़ावा मिलेगा

उन्होंने कहा, ‘हमने खिचड़ी को विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए इस्तेमाल किया है ताकि ये दिखाया जाए कि हमारे व्यंजन विविध हो सकते हैं लेकिन हमारे पास एक समानता है.’ व्यंजन को देश की एकता का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें विश्व का सबसे पसंदीदा व्यंजन बनने की क्षमता है.

इस मौके पर योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि इस व्यंजन पर ज़ोर देने से विश्व बाज़ार में भारतीय भोजन को नया सम्मान मिलेगा. रामदेव ने कहा, ‘सूक्ष्म पोषक तत्वों की उच्च संख्या की वजह से ये भारतीयों का सुपर खाना है और अंतर्राष्ट्रीय सुपर भोजन बनने की क्षमता रखता है.’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments