Sunday, October 25, 2026
Homeअतिरिक्तखाना-पीना समेत 213 चीजें हुईं सस्ती; दाम देख खरीदारी के लिए निकलें,...

खाना-पीना समेत 213 चीजें हुईं सस्ती; दाम देख खरीदारी के लिए निकलें, नई दरों के बारे में जरूर पूछें अधिक दरें वसूले जाने की शिकायत संबंधित विभाग से करें।

 

नई दिल्ली (संवाददाता) :  रोजमर्रा के इस्तेमाल की सैकड़ों वस्तुओं समेत 213 वस्तुओं के टैक्स में कमी का फैसला बुधवार से लागू हो गया है। कई कंपनियों ने दामों में कमी के लिस्ट तो चिपकानी शुरू कर दी है, लेकिन उपभोक्ता भी खरीदारी में सतर्कता बरतते हुए उत्पाद के अधिक दाम न देने की सलाह दी गई है।

जीएसटी परिषद ने 11 नवंबर को बड़ा फैसला लेते हुए इन सामानों के दामों में कमी की थी। सरकार ने बुधवार को इन वस्तुओं पर घटे जीएसटी की अधिसूचना जारी कर दी। कई बड़े रिटेल स्टोरों ने शैंपू, डिटर्जेंट, सौंदर्य उत्पादों के संशोधित टैक्स के हिसाब से नए दामों की सूची अपने यहां चस्पा की है और कई कंपनियों ने विज्ञापन भी जारी किए हैं।

  • ये बातें ध्यान रखें-
    घर पर पुरानी वस्तुओं के दाम देखकर खरीदारी के लिए निकलें
    शॉपिंग मॉल हो या रिटेल स्टोर, नई दरों के बारे में जरूर पूछें
    अधिक दरें वसूले जाने की शिकायत संबंधित विभाग से करें 

खाने-पीने के सामान हुआ सस्ता –
च्युइंगम, कॉफी, चॉकलेट, कस्टर्ड पाउडर, नारियल बटर, वसा, ऑयल पाउडर, रस, जौ का रस, आटा, जौ के स्टार्च, चॉकलेट वाले वेफर्स कंडेस्ड मिल्क, रिफाइन्ड शुगर, पास्ता करी पेस्ट, सूखी सब्जियों, मछलियां, मधुमेह रोगियों से जुड़े उत्पाद।

घड़ियां, लेदर कपड़े सस्ते-
लाइटर्स, कलाई घड़ियां, दीवाल घड़ी, लेदर के कपड़े, स्टोव्स, कुकर,प्रिंटर्स, काट्रेज, ऑफिस या डेस्क के सामान।  तार, केबल, इंसुलेट कंडक्टर, इलेक्ट्रिकल इंसुलेटर, प्लग, स्वीच, सॉकेट, फ्यूज, रिलेज, इलेक्ट्रिक कनेक्टर, बोर्ड, पैनल, कन्सोल्स, कैबिनेट, पंखे, पंप, कंप्रेशर, लैंप, लाइट फिटिंग, वाटर हीटर, बैटरी।

घरेलू सामान-
फर्नीचर फाइबर बोर्ड, प्लाईवुड, लकड़ी के सामान, फ्रेम, पेविंग ब्लॉक, फर्नीचर, मैट्रेस, गद्दे, ट्रंक, सूटकेस, वैनिटी केस, ब्रीफकेस, ट्रैवल बैग, हैंडबैग, केस, कुकर, स्टोर। किचन से जुड़े छुरी कांटे सस्ते हो गए हैं।

साफ-सफाई-
डिटर्जेंट, धुलाई-सफाई के सामान, हाथ धुलने की क्रीम-सोप, शैंपू, हेयर क्रीम, हेयर डाई, शेविंग क्रीम,  रेजर-ब्लेड्स, डियोड्रेंट, नहाने के सामान, सुगंधित उत्पाद, कॉस्मेटिक। दांतों से जुड़े उत्पाद, पॉलिश, ऑफ्टर शेव, वाशिंग पाउडर, रेजर-ब्लेड, हर तरह के बैग, चश्मा, चटाई, ऊन, पर दस फीसदी टैक्स घटा है।

सैनिटरी और सौंदर्य उत्पाद का सामान-
टॉयलेट में इस्तेमाल होने वाले सामान, साज-सज्जा, परफ्यूम, सौंदर्य प्रसाधन, सैनिटरी के सामान, प्लास्टिक के सामान, मैट, बाथ, शॉवर, शिंक, वॉशबेसिन, सीट, मार्बल और ग्रेनाइट के स्लैब, मार्बल टाइल्स, सभी सिरेमिक टाइल्स, वैक्यूम फ्लास्क।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments