Saturday, October 31, 2026
Homeखास खबरदुबई में FIS स्की रेस में भारतीय टीम के कोच होंगे उत्तराखंड...

दुबई में FIS स्की रेस में भारतीय टीम के कोच होंगे उत्तराखंड के विकेश डिमरी

देहरादून। उत्तराखंड के लिए खेल जगत से अच्छी खबर है। प्रदेश के अनुभवी स्की कोच एवं प्रशिक्षक विकेश डिमरी को दुबई में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय FIS स्की रेस के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वह 1 से 6 नवंबर 2026 तक होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी दे चुके हैं प्रशिक्षण

विकेश डिमरी इससे पहले खेलो इंडिया विंटर गेम्स सहित कई राष्ट्रीय स्की प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड की टीम को प्रशिक्षित और मार्गदर्शित कर चुके हैं। स्कीइंग के क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम के साथ कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विंटर गेम्स एसोसिएशन ने जताया आभार

विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने विकेश डिमरी को भारतीय टीम का कोच बनने का अवसर देने के लिए भारतीय स्की एवं स्नोबोर्ड एसोसिएशन (BSSA) का आभार जताया है।

एसोसिएशन ने विकेश डिमरी और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments