Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरस्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार

स्मैक सहित दो तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। हरिद्वार।

धर्मनगरी हरिद्वार में नशे की सप्लाई करने वाले दो शातिर तस्करों को पुलिस ने देर रात भारी मात्रा में स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली से स्मैक लाकर हरिद्वार में सप्लाई किया करते थे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज रूड़की कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में दो नशा तस्कर नशे की सप्लाई हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के सभी स्थानों पर चैकिंग अभियान चला दिया। चैकिंग के दौरान पुलिस को नहर पटरी सोनाली पार्क पुल के समीप बाइक सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखायी दिये। पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे।

इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 27.48 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रानिक तराजू व फोन बरामद किया। कोतवाली लाकर की गयी पूछताछ में उन्होने अपना नाम मो. मुख्तयार व शाहिद हसन निवासी रूड़की बताया। आरोपियों के अनुसार वह स्मैक के आदी है तथा वह अपने खर्च को पूरा करने के लिए बरेली के रिजवान से स्मैक लाकर उसे हरिद्वार में सप्लाई किया करते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments