Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डऔली विंटर गेम्स का दूसरा दिन उत्तराखंड के नाम, महिलाओं ने अंडर-18...

औली विंटर गेम्स का दूसरा दिन उत्तराखंड के नाम, महिलाओं ने अंडर-18 में कब्जाए तीन पदक

औली (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल औली में चल रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप (नेशनल विंटर गेम्स) का दूसरा दिन उत्तराखंड के नाम रहा। उत्तराखंड ने जहां महिलाओं की सलालम रेस के अंडर-18 वर्ग में तीनों पदक कब्जाए, वहीं महिला अंडर-16 वर्ग में स्वर्ण और पुरुष अंडर-14 वर्ग में रजत पदक हासिल किया। अलग-अलग स्पर्धाओं में हिमाचल प्रदेश व सेना के स्कीयर ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

चमोली जिले में औली के विश्व प्रसिद्ध नंदा देवी स्की स्लोप पर मंगलवार को सीनियर पुरुष वर्ग की सलालम रेस में सेना के टी.नोर्बु ने स्वर्ण व सुनील कुमार ने कांस्य और हिमाचल प्रदेश के योगेश ने रजत पदक जीता। जबकि, महिला वर्ग में तीनों पदक हिमाचल प्रदेश की झोली में गए। इसमें संध्या ठाकुर को स्वर्ण, आंचल ठाकुर को रजत और तनुजा ठाकुर को कांस्य पदक मिला। महिलाओं की ही अंडर-18 सलालम रेस में उत्तराखंड की सुहानी ठाकुर ने स्वर्ण, भारती भुजवान ने रजत व भावना कंडारी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

महिलाओं की अंडर-16 सलालम रेस में जोशीमठ (उत्तराखंड) की महक ने स्वर्ण, बिहार की जन्नत ठाकुर ने रजत और हिमाचल प्रदेश की प्रमिता ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुषों की अंडर-14 सलालम रेस में हिमाचल प्रदेश के निशांत ठाकुर को स्वर्ण, उत्तराखंड के शिवम बिष्ट को रजत और जम्मू-कश्मीर के मिशा को कांस्य पदक मिला। जबकि, अंडर-14 महिला वर्ग में जम्मू-कश्मीर की हजीरा ने स्वर्ण व मरियम सजाद ने रजत पदक जीता। कांस्य पदक कर्नाटक की सफिया ठाकुर के नाम रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments