Saturday, March 7, 2026
Homeमहाराष्ट्रमुंबइः कोरोना वायरस से 68 वर्षीय फिलीपींस की मौत

मुंबइः कोरोना वायरस से 68 वर्षीय फिलीपींस की मौत

मुंबई। मुंबई में फिलीपींस के 68 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई। जांच के दौरान इस व्यक्ति में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। हालांकि बाद में वह ठीक हो गया था। मगर अब वह मृत मिला है। अभी तक इसकी मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है।

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 89 मरीज कोरोना वायरस के पॉजिटिव पाए गए हैं।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। हालांकि, सरकारी स्तर से लेकर सामाजिक स्तर पर इसके प्रसार को रोकने की भरसक कोशिशें की जा रही हैं। शहरों को लॉकडाउन किया जा रहा है, धारा 144 लगाई जा रही है और लोगों से ज्यादा से ज्यादा समय तक घरों में रहने को कहा जा रहा है। बावजूद इसके कोरोना के मामले बढ़ रहे है। रविवार को देश में एक दिन में इस घातक वायरस के चलते तीन लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र, गुजरात और बिहार में एक-एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया और मृतकों का आंकड़ा सात पर पहुंच गया है। जबकि, 80 से ज्यादा नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या 403 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य स्वास्थ्य विभागों के मुताबिक, संक्रमित लोगों में 41 विदेशी नागरिक हैं। 24 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। जबकि, सात लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में दूसरी मौत हुई है। जबकि, बिहार और गुजरात में पहली मौत हुई है। बिहार में पटना के एम्स मे 38 साल के व्यक्ति की मौत हुई है, वह हाल ही में कतर से लौटा था और उसे किडनी की बीमारी थी। लेकिन गुजरात के सूरत में 67 साल के जिस बुजुर्ग की मौत हुई है, वो न तो विदेश गए थे और न ही विदेश से लौटे किसी व्यक्ति के ही सीधे संपर्क में आए थे। वो हाल ही में दिल्ली और जयपुर लौटे थे। हालांकि, उनकी किडनी खराब थी और अस्थमा की बीमारी थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments