Saturday, March 7, 2026
Homeमहाराष्ट्रराज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कोरोना काल में सहयोग के लिए मीनाक्षी...

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कोरोना काल में सहयोग के लिए मीनाक्षी भट्ट को किया सम्मानित

मुंबई। फिल्म निर्मात्री रोटरी क्लब ऑफ नई मुंबई गरिमा की महासचिव मीनाक्षी भट्ट को करोना काल में सहयोग के लिए महामहिम महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के द्वारा सम्मानित किया गया।

2014 में रोटरी क्लब ऑफ नवी मुंबई गरिमा का गठन हुआ था। यह संस्था महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए बनाई गई एक संस्था है। इस संस्था के लोगों के द्वारा बच्चों की पढाई लिखाई, उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता पर ध्यान देने के साथ बच्चों में यौन उत्पीड़न की समस्या पर भी समय समय पर सेमिनार आयोजित करके हर तबके के बच्चों से बात की जाती थी। इस संगठन के द्वारा महिलाओं के लिए मेडिकल कैमपस आयोजित किए गए। साथ ही यह संस्था लैगिंग असमानता और घरेलू हिंसा जैसे क्षेत्रों पर भी कार्य करती है। कोरोना काल में इस संस्था के द्वारा लगभग मुंबई में रह रहे 450 सेक्स वर्कर्स को राशन पहुंचाया गया, इसी प्रकार वृद्वाश्रम और अनाथ आश्रम में भी अन्न दान किया गया। फिल्म निर्मात्री रोटरी क्लब ऑफ नई मुंबई गरिमा ने समाज को उठाने में हर संभव कोशिश कर अपना योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments