Friday, October 23, 2026
Homeमनोरंजनपहाड़ों की रानी में आज से शुरू हो रहा विंटर लाइन कॉर्निवाल,...

पहाड़ों की रानी में आज से शुरू हो रहा विंटर लाइन कॉर्निवाल, जानिए स्टार नाइट में क्या होगा खास

मसूरी विंटर लाइन कॉर्निवाल आज 27 दिसंबर से शुरू हो रहा है। एसडीएम दीपक सैनी ने बताया कि कॉर्निवाल में स्टार नाइट के पहले दिन रात सात बजे पद्मश्री बसंती बिष्ट और रात आठ बजे लोक गायिका रेशमा शाह, रुहान भारद्वाज टाउन में अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगी। रात आठ बजे गढ़वाल टैरिस में स्टार गेजिंग के कार्यक्रम होंगे।

आज सुबह साढ़े आठ बजे इंटेक बर्ड वॉकिंग के साथ कार्निवाल के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। लंढौर बाजार में हेरिटेज वॉक के बाद सर्वे मैदान से 12 बजे सांस्कृतिक शोभायात्रा लंढौर होते हुए मालरोड और लाइब्रेरी तक पहुंचेगी। लाइब्रेरी चौक पर आईटीबीपी, सीआरपीएफ के बैंड की प्रस्तुति देंगे। फूड फेस्टिवल के लिए स्टॉल लगाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments