Saturday, March 7, 2026
Homeमनोरंजनटीआरपी लिस्ट में 'कौन बनेगा करोड़पति' टॉप 5 में पहुंचा

टीआरपी लिस्ट में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ टॉप 5 में पहुंचा

Naira, Amitabh and Kapil

टीवी सीरियल के फैंस के लिए 37वें हफ्ते की TRP  लिस्ट आ चुकी है । इस हफ्ते जिस शो को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है वो है ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ । पिछले दो हफ्तों में इस शो पर दो कंटेस्टेंट ने 1 करोड़ रुपये जीते। इसी का फायदा शो को मिला और ये शो अब तीसरे पायदान पर आ गया है ।

Ye Rishta Kya Kehlata Hai

पहले नंबर की बात करें तो हमेशा की तरह सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टॉप पर है। कार्तिक और नायरा की स्टोरी दर्शकों को बांधने में कामयाब रही है । अब जब नायरा गोयंका हाउस में फिर से लौट आई है और उसके बाद परिवार में जो टेंशन सामने आ रहे हैं उसने इस सीरियल को टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर ला दिया है

Kundali Bhagya

वहीं दूसरे पायदान पर सीरियल ‘कुंडली भाग्य’  ने कब्जा जमाया है। करण और प्रीता की शादी और फिर करण का शादी के पीछे की असली वजह बताना । इसने कहानी में नया मोड़ पैदा कर दिया है ।

‘कौन बनेगा करोड़पति 11’ इस लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर है।

Kumkum Bhagya

टीआरपी की टॉप 5 लिस्ट में चौथे नंबर पर ‘कुमकुम भाग्य‘ है  जिसमें दर्शक अभि और प्रज्ञा के साथ होने का इंतजार कर रहे हैं।

कपिल शर्मा

पांचवे नंबर पर  ‘द कपिल शर्मा शो’ है। इस शो में हाल ही में जो सितारे मेहमान बनकर आए उसने इसे टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में जगह बनाने में काफी मदद की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments