Thursday, October 22, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव आज

उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव आज

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की आम सभा में अध्यक्ष व महासचिव पद के प्रत्याशियों ने बार की गरिमा को नया मुकाम दिलाने का वायदा किया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार (आज) होने हैं।  चुनाव में 958 अधिवक्ता मतदान करेंगे।

अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार त्यागी, अवतार सिंह रावत, प्रभाकर जोशी, परीक्षित सैनी, बासवानंद मौलेखी, महासचिव पद पर विकास बहुगुणा, प्रमोद बेलवाल और जगदीश बिष्ट दावेदार हैं। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. चन्द्रशेखर जोशी और डीसीएस रावत, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मुकेश रावत एवं अकरम परवेज, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) के पद पर प्रीता भट्ट, संयुक्त सचिव (प्रशासन) के पद पर मानवेंद्र सिंह व शक्ति सिंह, संयुक्त सचिव (प्रेस) के पद पर आशुतोष पोस्ती, पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर शिवांगी गगंवार, कोषाध्यक्ष पद पर मनी कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर भुवनेश जोशी, कौशल साह जगाती, शिवानंद भट्ट, योगेश कुमार शर्मा व अतुल बहुगुणा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद पर प्रभा नैथानी एवं फरीदा सिद्दकी, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के चार 4 पदों पर सिद्वार्थ जैन, बिलाल अहमद, किशोर राय, आदित्य कुमार आर्य व आनंद सिंह मेर, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य (महिला) के एक पद पर सरिता बिष्ट एवं नेहा खत्री के बीच मुकाबला होगा।

अपने तय पदों के सापेक्ष इकलौते नामांकन कराने के कारण कनिष्ठ उपाध्यक्ष (महिला) के पद पर प्रीता भट्ट, संयुक्त सचिव (प्रेस) के पद पर आशुतोष पोस्ती, पुस्तकालयाध्यक्ष के एक पद पर शिवांगी गगंवार, कोषाध्यक्ष के पद पर मनी कुमार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के पांच पदों पर भुवनेश जोशी, कौशल साह जगाती, शिवानंद भट्ट, योगेश कुमार शर्मा व अतुल बहुगुणा का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रवींद्र बिष्ट की अध्यक्षता व पूर्व उपाध्यक्ष पूरन रावत के संचालन में बार सभाकक्ष में हुई आम सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने कहा कि हाईकोर्ट राज्य की सर्वोच्च सांविधानिक संस्था है। उसका दर्जा सरकार से ऊपर है। इसी प्रकार हाईकोर्ट बार का भी महत्व है और यदि उन्हें अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ताओं का समर्थन मिला तो वे बार की गरिमा व प्रतिष्ठा बढ़ाने का काम करेंगे।

दूसरे प्रत्याशी वासवानन्द मौलेखी ने जूनियर अधिवक्ताओं की समस्याओं, उनकी आर्थिक स्थिति, चेंबर की असुविधा का जिक्र करते हुए इसके समाधान का वायदा किया। तीसरे प्रत्याशी डीके त्यागी ने बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय व बार के सम्मान की रक्षा का आश्वासन दिया। चौथे प्रत्याशी परीक्षित सैनी ने कहा कि वे हर समय हाईकोर्ट में उपलब्ध हैं और कोई भी अधिवक्ता अपनी समस्या उन्हें किसी भी समय बता सकता है। पांचवे प्रत्याशी प्रभाकर जोशी ने अधिवक्ता चेंबर के लिए उनके द्वारा कोर्ट में की गई पैरवी का जिक्र किया तथा कहा कि अगर वे अध्यक्ष चुने गए तो छह माह के भीतर चेंबर निर्माण का कार्य पूरा करवा लिया जाएगा।

महासचिव पद के प्रत्याशी जगदीश बिष्ट, प्रमोद बेलवाल व विकास बहुगुणा ने अधिवक्ता चेंबर की समस्या, वर्तमान चेंबर की साफ सफाई, कैंटीन की स्वच्छता, केस की फाइलिंग, अर्जेंट मैटर के मेंशन करने में हो रही दिक्कतों के समाधान, कोरोना समय में वादों की सुनवाई वर्चुवल माध्यम से होने में  परेशानी, हाईकोर्ट के आदेश से पेपर साइज, फांट साइज आदि की बाध्यता से उत्पन्न दिक्कतों के समाधान का वायदा किया। चुनाव संचालन कमेटी ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए इन प्रत्याशियों के संबोधन को सुनने के लिए अलग अलग स्थानों में बड़ी स्क्रीनें लगाईं थीं।

जहां पर आम सभा का लाइव टेलीकॉस्ट हुआ। जिससे एक स्थान पर भी भीड़ जमा नहीं हुई। आम सभा में निवर्तमान अध्यक्ष पूरन बिष्ट, सचिव जयवर्धन कांडपाल, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, मुख्य स्थायी अधिवक्ता चंद्रशेखर रावत, केंद्र सरकार के असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल राकेश थपलियाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व अध्यक्ष एमसी कांडपाल, एमसी त्यागी, एसएस पवार, ललित बेलवाल, केएस बोरा, अमर शुक्ला शामिल थे।

जबकि चुनाव कमेटी के सदस्य आलोक मेहरा, अनिल कुमार जोशी, राजेश जोशी, आसिफ अली, हीरेंद्र रावल, विजय लक्ष्मी फर्त्याल, मनोज मोहन, दिनेश सिंह बिष्ट, भाष्कर चन्द्र जोशी, विशाल मेहरा, अमित कापड़ी, पंकज शर्मा, सुहास रत्न जोशी, संगीता भारद्वाज उप चुनाव अधिकारी, मिलिंदराज, चरनजीत कौर, मनोज कुमार टिटगईं, दीपा, भूपेंद्र रावत, नवीन तिवारी, अंकित साह, पंकज कपिल, विक्रमादित्य साह व आशीष बेलवाल बैठक में  मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य पदों के प्रत्याशी भी आज लगातार अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क बनाते रहे ।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments