हल्द्वानी। एसडीएम कोर्ट कार्यालय का कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने औचक निरीक्षण किया। सोमवार को कमिश्नर रावत के औचक निरीक्षण से एसडीएम ऑफिस और सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस सहित प्राधिकरण के आॅफिस के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने सभी ऑफिसों के उपस्थिती को चेक किया, एसडीएम कोर्ट की पार्किंग में गड़बड़ी को लेकर भी कमियां पाई गई। वहीं साफ सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई।

.jpeg)
.jpeg)

