Saturday, August 29, 2026
Homeनैनीतालकार्बेट के ढिकाला में विदेशी पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की एडवांस...

कार्बेट के ढिकाला में विदेशी पर्यटकों के लिए नाइट स्टे की एडवांस बुकिंग शुरू

रामनगर। कार्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला पर्यटन जोन में विदेशी पर्यटकों के नाइट स्टे के लिए चार कक्षों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पर्यटक इन कक्षों की ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।

वहीं, ढिकाला के अलावा बिजरानी, ढेला और झिरना पर्यटन जोन में नाइट स्टे के अन्य कक्षों की बुकिंग के लिए अभी पर्यटकों को इंतजार करना होगा। इन पर्यटन जोन के कक्षों की बुकिंग कार्बेट पार्क खुलने की तिथि से 45 दिन पहले शुरू की जाएगी।

कार्बेट प्रशासन की ओर से पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बुकिंग व्यवस्था की जा रही है। ढिकाला में विदेशी पर्यटकों के लिए उपलब्ध चार कक्षों की एडवांस बुकिंग शुरू होने के बाद अब अन्य पर्यटन जोन के कक्षों की बुकिंग का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments