रामनगर: रामनगर के मालधन गांव में संदिग्ध हालत में एक छात्रा ने घर में फंदा लगाकर अपनी खुदकुशी कर ली। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर ले आई। घटना से स्वजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में संबंधित से पूछताछ कर रही है।
ग्राम मालधन चौड़ नंबर सात निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी ने बुधवार देर शाम घर के बगल गोशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कुछ देर बाद बड़ी बहन गोशाला में पहुंची तो अपनी छोटी बहन को लटका देखा। उसने बाहर आकर आसपड़ोस के लोगों को बताया। लोगों ने फांसी पर झूल रही किशोरी को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। काफी देर बाद मालधन पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने मृतक की मौत की वजह जानने के लिए पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पुलिस रामनगर ले आई। रात में शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा।
गुरुवार दोपहर में शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। किशोरी कक्षा 11 की छात्रा थी। उसके पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक किशोरी के स्वजन एक युवक को बेटी की मौत की वजह बता रहे है। मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। आरोपित युवक से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे मृतक किशोरी के मामा ने बताया कि उनकी भांजी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने जबरन फंदे पर लटकाकर हत्या की है। आरोपित युवक पर कार्रवाई की जाए।

.jpeg)
.jpeg)

