Friday, September 11, 2026
Homeनैनीतालविदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ सेना में बने लेफ्टिनेंट, हिमांशु मिश्रा ने...

विदेशी कंपनी की नौकरी छोड़ सेना में बने लेफ्टिनेंट, हिमांशु मिश्रा ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

हल्दूचौड़ (नैनीताल)। दुर्गापालपुर परमा निवासी हिमांशु मिश्रा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गोपाल दत्त मिश्रा और विमला मिश्रा के पुत्र हिमांशु बचपन से ही मेधावी रहे हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और आईआईटी वाराणसी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।

पढ़ाई पूरी करने के बाद हिमांशु को विदेशी कंपनी में आकर्षक पैकेज पर नौकरी मिली, लेकिन उन्होंने अपना बचपन का सपना पूरा करने के लिए नौकरी छोड़ दी और सेना में अधिकारी बनने की तैयारी शुरू की। उनकी मेहनत और लगन के बाद उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ।

हिमांशु के पिता 17 कुमाऊं रेजिमेंट में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विधायक डा. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, कमलेश चंदोला, हेमवतीनंदन दुर्गापाल, ग्राम प्रधान सुरेंद्र मलवाल समेत क्षेत्रवासियों ने हिमांशु मिश्रा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments