Sunday, March 8, 2026
Homeनैनीतालहाउस टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में नगर निगम के बाहर पार्षदों...

हाउस टैक्स में बढ़ोतरी के विरोध में नगर निगम के बाहर पार्षदों का प्रदर्शन, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

हल्द्वानी। हाउस टैक्स में बढ़ोतरी की कवायद का विरोध तेज होने लगा है। शुक्रवार को पार्षदों ने नगर निगम के बाहर सामूहिक प्रदर्शन कर विरोध किया। वहीं, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने हाउस टैक्स में बढ़ोतरी न करने की मांग को लेकर नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया को ज्ञापन सौंपा। विरोध-प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि सुविधाएं बढ़ाने की बजाए नागरिकों पर टैक्स का बोझ लादा जा रहा है। निगम की यह मनमानी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।

नगर निगम में अप्रैल 2020 से हाउस टैक्स बढ़ाए जाने की तैयारी है। नगर निगम ने हाउस टैक्स की दरों में 50 फीसद की बढ़ोतरी प्रस्तावित की है। शुक्रवार को पार्षदों ने हाउस टैक्स बढ़ाने की तैयारी के विरोध में नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पार्षदों ने कहा वार्डों में सुविधाएं नहीं बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों के अभाव में काम नहीं हो पा रहे हैं। टैक्स बढ़ाना जनता पर बोझ बनाने जैसा है। विरोध करने वालों में पार्षद राजेंद्र सिंह जीना, मोहम्मद गुफरान, रवि वाल्मीकि, रईस अहमद, रोहित कुमार, राधा आर्य, विनोद दानी, तौफीक अहमद, इस्लाम मिकरानी, शकील सलमानी, जाकिर हुसैन, नीमा भट्ट आदि लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments