Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकॉर्बेट में अवैध पेड़ कटान मामले में सीबीआई जांच के आदेश, पूर्व...

कॉर्बेट में अवैध पेड़ कटान मामले में सीबीआई जांच के आदेश, पूर्व मंत्री हरक सिंह की बढ़ी मुश्किलें

हाईकोर्ट ने कॉर्बेट पार्क में अवैध पेड़ कटान और निर्माण मामले में दिए सीबीआई जांच के आदेश दिए। इस मामले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत समेत कुछ आईएफएस व अन्य अधिकारियों की मुश्किलें बढ़नी तय है।

मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायाधीश आलोक वर्मा की खंडपीठ ने यह फैसला दिया। इस बहुचर्चित मामले में याचिकाकर्ता अनु पंत ने हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीबीआई जांच की मांग की थी।

अभी इस मामले की विजिलेंस जांच कर रही है । इस मामले में पूर्व आईएफ़एस किशन चंद जेल जा चुके हैं। हाल ही में, विजिलेंस ने पूर्व मंत्री हरक के प्रतिष्ठान से दो जेनरेटर बरामद किये थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments