Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालभवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरी बोलेरों जीप, तीन की मौत

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरी बोलेरों जीप, तीन की मौत

नैनीताल। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात करीब सवा दस बजे हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही बोलेरो जीप कोसी नदी की ओर खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

शुक्रवार रात बागेश्वर की ओर जा रहा बोलेरो वाहन सुयालबाड़ी के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे कोसी नदी में समा गया। वाहन में तीन लोग सवार थे।

क्वारब पुलिस चैकी के एसआई दलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि चालक मोहन सिंह नगरकोटी (45) पुत्र उत्तम सिंह निवासी कांडा बागेश्वर और धीरेन्द्र नगरकोटी (38) पुत्र राजेन्द्र नगरकोटी की डूबने से मौत हो गई।

परिचित के दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तीनों
प्रकाश सिंह नगरकोटी (50) लापता थे। जिनका शव शनिवार की सुबह नदी से करीब 50 मीटर दूर बरामद कर लिया गया।

तीनों लोग रानीबाग में एक परिचित के दाह संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। शनिवार की सुबह पुलिस ने तीनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।

इस दौरान नायब तहसीलदार शुभांगनी, पट्टी पटवारी गौरव रावत, क्वारब चैकी प्रभारी दलीप सिंह बिष्ट, जीवन नाथ गोस्वामी, राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, एसडीआरएफ के एसआई राम सिंह, हेड कांस्टेबल लाल सिंह, दीप चंद्र सती, रोहित कांडपाल मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments