Monday, August 24, 2026
Homeनैनीतालभूत-प्रेत की अफवाह से कॉलेज में मची अफरा-तफरी, छात्राएं डरकर रोने लगीं

भूत-प्रेत की अफवाह से कॉलेज में मची अफरा-तफरी, छात्राएं डरकर रोने लगीं

हल्द्वानी। बनभूलपुरा स्थित एक निजी इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान भूत-प्रेत की अफवाह से छात्राओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। परीक्षा के दौरान कक्षा 10वीं और 11वीं की एक-दो छात्राओं को अचानक चक्कर आने और तबीयत खराब होने की शिकायत हुई। इसी बीच एक छात्रा के चीखने-चिल्लाने से आसपास बैठी छात्राएं घबरा गईं और डर के कारण रोने लगीं।

देखते ही देखते कॉलेज में भूत-प्रेत की बाधा की अफवाह फैल गई। इससे परीक्षा दे रही छात्राओं में दहशत का माहौल बन गया और कक्षाओं में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कॉलेज प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।

स्कूल प्रवक्ता नीलम ने बताया कि कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई थी। भूत-प्रेत की बात महज अफवाह है। स्थिति सामान्य होने के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments