Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरामनगर सीट से भाजपा से 12 लोगों ने मांगा टिकट

रामनगर सीट से भाजपा से 12 लोगों ने मांगा टिकट

रामनगर। विधानसभा चुनाव के जोश में सभी नेता चुनाव लड़ने को लेकर खुद को सामने वाले से उपर ही रख रहे हैं। साथ ही चुनाव में हर कोई बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। सभी अपना जोर आजमाने में लगे हुए हैं। वहीं रामनगर में भाजपा से टिकट के लिए विधायक दीवान सिंह बिष्ट के अलावा 12 दावेदार हो चुके हैं। जिसमें से चार दावेदार मुख्य रूप से हैं।

मंगलवार को पर्यवेक्षक नरेश बंसल रामनगर पहुंचकर कार्यकर्ताओं की राय अपने साथ ले जा चुके हैं। बुधवार सुबह ही रामनगर मंडल के एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने फेसबुक में पोस्ट डालकर सभी दावेदारों को चौंका दिया। दावेदारी से दूर इस पदाधिकारी ने चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर होने की बात लिखी है। आगे लिखा है कि बस यूं समझो की चढ़ती बरात से जैसे दूल्हा गायब कर दिया हो। फेसबुक पोस्ट से साफ है कि जो भी दावेदार चुनाव में उतरने का इंतजार कर रहे हैं, उनकी जगह कोई बाहरी दूसरा इस चुनाव मैदान में उतर सकता है।

आम कार्यकर्ता द्वारा यदि फेसबुक में इस तरह की पोस्ट डाली जाती तो शायद कोई गंभीरता से नहीं लेता। लेकिन कैबिनेट मंत्री के नजदीकी माने जाने वाले इस जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा डाली गई इस पोस्ट से दावेदारों में बेचैनी बढऩा लाजिमी था। कई दावेदार तो फोन कर जानकारी लेने का प्रयास तक कर रहे थे। सोशल मीडिया में इसे लेकर लोग अपना-अपना अंदाजा लगाते रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments