Saturday, March 7, 2026
Homeनैनीतालविद्यार्थियों ने ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता से पहले ली स्वच्छता की शपथ

विद्यार्थियों ने ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता से पहले ली स्वच्छता की शपथ

  • दैनिक समाचार पत्र ‘हिंदुस्तान’ का स्वच्छता अभियान सराहनीय पहल 
  • बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहें हैं इस मुहिम से 
  • अपने मोहल्ले, स्कूल व खेल मैदान को भी साफ रखना है 

हल्द्वानी (संवाददाता) :  हल्द्वानी के गौलापार इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन से पहले खिलाड़ियों ने हिंदुस्तान के स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता की शपथ ली.  कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने लोगों को शपथ दिलाई.

उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया की वह अपने आसपास के वातारवरण को साफ-सुथरा बनाएं रखें. उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घरों को साफ रखते हैं, ऐसे ही अपने मोहल्ले, स्कूल व खेल मैदान को भी साफ रखना चाहिए. उन्होंने हिन्दुस्तान के अभियान की सराहना करते हुए सभी से इसमें सहयोग की अपील की. इस मौके पर बी ईओ हरेंद्र मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments