Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधऑटो चालक की अश्लील बातें सुनकर छात्रा ने ऑटो से लगाई छलांग 

ऑटो चालक की अश्लील बातें सुनकर छात्रा ने ऑटो से लगाई छलांग 


हल्द्वानी । उत्तराखंड के हल्द्वानी में ललित महिला इंटर कालेज के सामने से ऑटो में बैठी छात्रा अचानक ऑटो से कूद गई। छात्रा ने यह कदम चालक ने अश्लील बातें सुनकर उठाया। छात्रा ड्राइवर की मंशा भांप ऑटो से कूद गई।
परिजनों ने अपने स्तर से सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन पुलिस में शिकायत नहीं की है। सोशल मीडिया पर एक ऑटो की फुटेज और छात्रा के अपहरण की कोशिश की बात वायरल हो रही है।

ललित महिला इंटर कालेज के सामने सोमवार की दोपहर करीब दो बजे चार छात्राएं घर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुईं। तीन छात्राएं बड़ी मस्जिद के समीप उतर गईं, लेकिन नौवीं की एक छात्रा दुर्गा मंदिर के समीप जाने के लिए ऑटो में बैठी रही।
रास्ते में ऑटो चालक छात्रा से अश्लील बातें करने लगा। इस पर छात्रा चालक को खरी-खोटी सुनाकर आटो से कूद गई। चालक मौके से भाग निकला। छात्रा के बताने पर परिजनों ने चालक की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। परिजन एक आटो का नंबर फुटेज में आने पर पर संबंधित चालक की तलाश कर रहे हैं।

लोकलाज के चलते उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेशनाथ महंत ने बताया कि किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि शिकायत मिलेगी तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेगी। इधर सोशल मीडिया पर एक आटो का फुटेज वायरल है और कहा जा रहा है कि छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments