Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरएनएच 121 पर गुलदार का शव मिला

एनएच 121 पर गुलदार का शव मिला


रामनगर। संवाददाता। उत्तराखंड में रामनगर शहर के एनएच 121 पर एक गुलदार की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि हाईवे के बीचो-बीच खून से लथपथ हालत में गुलदाल का शव मिला है। इस घटना के बाद से वन विभाग में खलबली मच गई है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक टांडा के पास इस गुलदार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामला तराई-पश्चिमी वन प्रभाग का है। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने जब गुलदार को बीच सड़क पर मृत देखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। हालांकि अभी तक विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments