Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरताजा खबर - राम नगर में चावल के एक गोदाम में भड़की...

ताजा खबर – राम नगर में चावल के एक गोदाम में भड़की आग से लाखों का नुकसान

रामनगर, नैनीताल (संवाददाता) : यहाँ ग्राम चिलकिया में आज सुबह चावल के गोदाम में अचानक आग लग गई। फायर कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। चिलकिया में जगदीश राइस मिल के नाम से चावल का गोदाम है। सुबह चार बजे चौकीदार ने गोदाम के भीतर से धुआं उठता देखा। उसने पहले मालिक जगदीश और फिर फायर कर्मियों को सूचना दी।

फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर ताले तोड़कर आग को बुझाने का प्रयास किया। आग फैलती देख दूसरा वाहन भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद आग को बुझाया जा सका।

आग लगने से चावल के कट्टे और बारदाना जल गया। अग्निशमन अधिकारी किशोर उपाध्याय ने बताया कि आग लगने से करीब 7 लाख रुपये कीमत के चावल का नुकसान हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments