Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकिच्छा पहुंचे राहुल गांधी, कुछ ही देर में करेंगे किसान और कार्यकर्ताओं...

किच्छा पहुंचे राहुल गांधी, कुछ ही देर में करेंगे किसान और कार्यकर्ताओं से संवाद

नैनीताल। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड दौरे पर आ रहे राहुल गांधी आज शनिवार को 70 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से वर्चुअली रूबरू हो रहे हैं। पहले वह कुमाऊं के किच्छा और बाद में हरिद्वार में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। देर शाम उनका हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में शामिल होने का कार्यक्रम है।

हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग लेंगे राहुल

राहुल गांधी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पंतनगर में उतरे। यहां से वह किच्छा के लिए रवाना हुए। यहां से राहुल जनसभा स्थल पहुंचे। राहुल कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ संवाद करेंगे। यहां से वह फिर पंतनगर एयरपोर्ट जाएंगे और जौलीग्रांट के लिए उड़ान भरेंगे। जौलीग्रांट से वह हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र स्थित नेहरू युवा केंद्र पहुंचेंगे, जहां से वह वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता सभी विधानसभा सीटों पर उनके कार्यक्रम से लाइव जुड़ेंगे। शाम को राहुल हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग लेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments