Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल में 44 को भेजा गया क्वारंटीन सेंटर ; तब्लीगी जमातियों के...

नैनीताल में 44 को भेजा गया क्वारंटीन सेंटर ; तब्लीगी जमातियों के सम्पर्क आने का शक

नैनीताल (uttarakhandreport.com): तबलीगी जमात का असर पर्यटक नगरी नैनीताल में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली जमात में शामिल लोगो की खोज शुरू कर प्रशासन हरकत में आ गया है। प्रशासन ने तबलीगी जमात के सम्पर्क में आने वाले लगभग 44 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया है। राज्य सरकार के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच शुरू हो गयी है। राज्य सरकार की ओर से जिलाधिकारी सबिन बसंल को एक पत्र लिखा गया है जिसमें प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जांच करने को कहा गया है।

नैनीताल जिला प्रशासन ने मामले की जांच सतर्कता विभाग को सौंप दी है। स्थानीय सतर्कता इकाई प्रकरण की जांच में जुट गयी है। शुरूआती जांच में पता चला है कि तबलीगी जमात से जुड़े हुए छह से अधिक लोग 14 मार्च को दिल्ली से नैनीताल आये थे और वे 20 मार्च तक यहां रूके थे। यह भी पता चला है कि इन्होंने नैनीताल के तल्लीताल और मल्लीताल में छह दिन तक कई लोगों से मुलाकात की और उन्हें प्रशिक्षण दिया।

सतर्कता विभाग यह भी जानकारी जुटा रहा है कि तबलीगी जमात के कौन कौन से लोग आये थे और उनके संपर्क में कितने लोग आये हैं। इसके अलावा जमात के संपर्क में आने वाले लोगों ने और कितने लोगों से निकटता बनायी है। नैनीताल के उप जिलाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच शुरू कर दी गयी है। पता चला है कि अभी तक पूरे नैनीताल से ऐसे 50 से अधिक लोगों को पुलिस ने उठा लिया है और उन्हें क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया है। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलायें भी शामिल हैं।

मल्लीताल स्थित पर्यटक आवास गृह में बनाये गये क्वारंटीन सेंटर में भर्ती लोगों की जांच कर रहे चिकित्सक डा. एम एस दुग्ताल ने बताया कि बुधवार की देर रात को 38 लोगों को भर्ती किया गया है। इसके अलावा आज दोपहर तक ऐसे और लोगों को भी क्वारंटीन सेंटर लाया गया है। बुधवार दोपहर तक क्वारंटीन सेंटर में 44 लोग हैं। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। शाम तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments