Saturday, October 31, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डनैनीताल में अतिक्रमण के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध फड़ो को ध्वस्त...

नैनीताल में अतिक्रमण के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध फड़ो को ध्वस्त कर दो ट्रक सामान जप्‍त कर हल्‍द्वानी भेजा

नैनीताल: मल्लीताल पंत पार्क क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे फड़ो को लेकर अब प्रशासन और पालिका सख्त हो गई है। जिला प्रशासन की अगुवाई में चले अभियान में अवैध रूप से लगे ठेलो और सामान को मौके पर ही ध्वस्त और जप्त कर हल्द्वानी भेज दिया गया है। जिला प्रशासन ने भोटिया मार्केट पंत पार्क क्षेत्र में भी मुनादी करवाकर दुकानों के बाहर सामान नहीं लगाने के निर्देश दिए है। साथ ही चेताया है कि यदि दुकानदारों ने दुकानों से बाहर सामान लगाया तो वहां भी ध्वस्तीकरण और सामान जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को एसडीएम प्रतीक जैन के नेतृत्व में पालिका और पुलिस टीम ने मल्लीताल पंत पार्क क्षेत्र में अभियान चलाया। रविवार को ही प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में मुनादी कर अवैध और झील किनारे लावारिस खड़े ठेलो और सामान को हटा लेने के निर्देश दिए थे। मगर अभियान के दौरान टीम को झील किनारे और पार्क के दोनों भारी मात्रा में ठेले और सामान रखा हुआ मिला। जिस पर एसडीएम ने लावारिस ठेलो को मौके पर ही ध्वस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिका टीम ने करीब दो ट्रक सामान जप्त कर लिया।

सूचना मिलने के बाद फड़ कारोबारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने एसडीएम से सामान को छोड़ देने की गुहार लगाई, मगर उन्होंने एक नहीं मानी। जिसके बाद टीम भोटिया मार्केट और चार्ट पार्क क्षेत्र में पहुंची। वहां भी दुकानों से काफी बाहर तक सामान सजाया हुआ मिला। एसडीएम ने मुनादी करवाकर दुकानों के बाहर सामान और अतिक्रमण को हटाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मंगलवार सुबह से दुकानों के बाहर सामान लगा हुआ मिला तो समान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि लंबे समय से जिला प्रशासन और पालिका टीम द्वारा पंत पार्क क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है।

पालिका द्वारा नियमित रूप से ही फड़ लगाने के लिए पार्क के एक ओर मार्किंग कर सूचीबद्ध कारोबारियों को स्थान आवंटित भी कर दिया गया है। जिसके बावजूद पार्क में अवैध रूप से फड़ संचालित किए जा रहे हैं। बताया कि अवैध रूप से लगे फड़ो और लावारिस सामान को जप्त कर हल्द्वानी भिजवा दिया गया है। जिसकी नीलामी कर दी जाएगी। बताया कि पार्क में मानकों के अनुरूप ही फड़ लगाने की अनुमति दी जाएगी। यदि इसका कोई उल्लंघन करते पाया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। टीम में ईओ अशोक वर्मा, कोतवाल डीआर वर्मा, टी आई हिमांशु चंद्रा, दीपराज, मोहन चिलवाल समेत तमाम कर्मी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments