Saturday, October 31, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपूर्व विधायकों के आश्रितों को 63 हजार से 10 हजार रुपये तक...

पूर्व विधायकों के आश्रितों को 63 हजार से 10 हजार रुपये तक पेंशन, जानिए किसे कितने रुपये मिल रहे

काशीपुर : राजस्थान में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होने के बाद देश में पेंशन व्यवस्था को लेकर बहस शुरू हो चुकी है। उत्तराखंड में चाहे विभिन्न सरकारी कर्मचारियोें के आश्रितों को उनकी मृत्यु के उपरान्त पेंशन की व्यवस्था समाप्त कर दी हो लेकिन विधायकों के आश्रितों के लिये यह अभी भी जारी हैै। उत्तराखंड के 40 पूूर्व विधायकों के आश्रितोें को 8 लाख 69 हजार 250 रूपये प्रतिमाह पेंशन सरकार के खजाने से मिल रही है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी सेे पूर्व विधायकों व उनके आश्रितों को मिल रही पेेंशन से संबंधित सूचनायें मांगी थी। इसके उत्तर में विधानसभा सचिवालय के लोक सूचना अधिकारी/उपसचिव (लेखा) हेम चन्द्र पन्त ने पूूर्व विधायकों तथा उनके आश्रितों को मिल रही पेंशन सम्बन्धी सूची उपलब्ध करायी हैै।

उत्तराखंड में 40 पूर्व विधायकों के आश्रितों को हर माह कुल 8,69,250 रुपये की पेंशन दी जा रही हैै। जबकि 88 पूर्व विधायक पेंशन प्राप्त कर चुके है तथा 95 पूर्व विधायकोें को 52 लाख 73 हजार 900 रुपये प्रति माह की पेेंशन मिल रही हैै।

सर्वाधिक पेंशन पूर्व सीएम स्व एनडी तिवारी उज्जवला तिवारी को

आरटीआइ के अनुसार सर्वाधिक 63500 रुपये पेंशन पूर्व विधायक नारायण दत्त तिवारी की पत्नी उज्जवला तिवारी को मिल रही। सबसे कम 10 हजार की पेंशन वालों में प्रताप सिंह पुष्पवान की पत्नी इन्द्रा पुष्पवान, सत्येन्द्र चन्द्र गुडिया की पत्नी विमला गुड़िया, हरीदत्त काण्डपाल की पत्नी पार्वती देवी तथा चारू चन्द्र ओझा की पत्नी हरिप्रिया ओझा को मिल रही है।

सर्वाधिक पेंशन पूर्व सीएम स्व एनडी तिवारी उज्जवला तिवारी को

आरटीआइ के अनुसार सर्वाधिक 63500 रुपये पेंशन पूर्व विधायक नारायण दत्त तिवारी की पत्नी उज्जवला तिवारी को मिल रही। सबसे कम 10 हजार की पेंशन वालों में प्रताप सिंह पुष्पवान की पत्नी इन्द्रा पुष्पवान, सत्येन्द्र चन्द्र गुडिया की पत्नी विमला गुड़िया, हरीदत्त काण्डपाल की पत्नी पार्वती देवी तथा चारू चन्द्र ओझा की पत्नी हरिप्रिया ओझा को मिल रही है।

88 पूर्व विधायकों में त्रिवेन्द्र और भगत सिंह कोश्यारी शामिल

आरटीआइ के अनुसार 88 भूतपूर्व विधायक है जो पेंशन प्राप्त कर चुके हैं। इनमें नित्ययानन्द स्वामी, राजेन्द्र सिंह, अम्बरीश कुमार, नारायण राम दास, बंशीधर भगत, रघुनाथ सिंह चैैहान, कृष्ण चन्द्र पुनेठा, तीरथ सिंह रावत, मुन्ना सिंह चैहान, भारत सिंह रावत, योगम्बर सिंह रावत, रमेश रमा, पोखरियाल निशंक, शंकर सनवाल, नारायण दत्त तिवारी, इन्दिरा ह्रदयेश, प्रदीप टम्टा, सुन्दर लाल मन्द्रवाल, महेन्द्र भट्ट, डा0 अनुसूया प्रसाद मैखुरी, प्रीतम सिंह पंवार, फूल सिंह बिष्ट, कौल दास, प्रताप बिष्ट, अजय भट्ट, नरेन्द्र सिंह भण्डारी, साधू राम, सुबोध उनियाल, बची सिंह रावत, गोपाल सिंह रावत, केदार सिंह रावत, विजय सिंह पंवार, खजान दास, राजकुमार, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, काजी निजामुद्दीन, बृजमोहन कोटवाल, बलवन्त सिंह भौर्याल, करन माहरा, दीवान सिंह, प्रकाश पन्त, हरीश धामी, उमेश शर्मा काउ, रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, कंुवर प्रणव सिंह चैम्पियन, प्रदीप बत्रा, भगत सिंह कोश्यारी, रणजीत सिंह वर्मा, देवेन्द्र शास्त्री, जगन्नाथ शर्मा, सत्या सूद, राजकुमार, तेजपाल सिंह पंवार, आचार्य जगदीश मुनि, पृथ्वी सिंह विकसित, सुखवीर सिंह, प्रताप सिंह उर्फ प्रताप भैैय्या, डुुंगर सिंह बिष्ट, बिहारी लाल, श्रीचन्द्र, गोपाल राम दास, समर पाल सिंह, रमा पन्त, सरस्वती तिवारी, सरस्वती टम्टा, बी0डी0शर्मा, जसवन्त सिंह बिष्ट, गोविन्द प्रसाद गैरोला, सन्तन बडथ्वाल, नारायण सिंह भैैंसोडा, कृष्णा नन्द जोशी, ब्रहम दत्त, हीरा सिंह बोरा, देवबहादुर सिंह, विद्यासागर नौैटियाल, लोकेन्द्र दत्त सकलानी, किशोरी लाल सकलानी, लीला राम शर्मा, सुलतान सिंह भण्डारी, रामचन्द्र जोशी, प्रताप सिंह पुष्पवान, सत्येन्द्र सिंह गुड़िया, मौहम्मद मोहिउद्दीन, भोला दत्त पाण्डे, खड़क सिंह बोहरा, पूरन सिंह माहरा तथा सूरत चन्द्र रमोला शामिल हैै।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments