Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डविधायक ठुकराल ने विरोधियों पर आवाज डब कर आडियो वायरल करने का...

विधायक ठुकराल ने विरोधियों पर आवाज डब कर आडियो वायरल करने का लगाया आरोप

रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल के कथित वायरल आडियो मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। पूरे मामले में विधायक खुद सामने आए। उन्होंने कहा-मेरी पहचान भाजपा से है। मैंने जिन लोगों को हर मोर्चे पर परास्त किया, वही मेरी आवाज की डबिंग कर आडियो साजिश के तहत इंटरनेट मीडिया में वायरल कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेताओं को पत्र सौंपकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। षडयंत्र करने वालों को मैं खुद जल्द ही बेनकाब करूंगा।

विधायक ने शुक्रवार को वैशाली कालोनी में अपने छोटे भाई संजय ठुकराल के आवास पर पत्रकारों को बताया कि झूठा आडियो वायरल कर उन्हें ङ्क्षहदू विरोधी साबित करने का षडयंत्र किया जा रहा है। इस मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे। मैं भाजपा से जुड़ा हूं और जुड़ा रहूंगा। पार्टी ने दो बार टिकट दिया और जीत भी दर्ज की। इस बार भी रुद्रपुर से ही टिकट मिलेगा। यदि भाजपा किसी और को टिकट देती है तो उसे भी तन मन से लड़ाया जाएगा।

विधायक ने कहा कि 2011 के दंगे के दौरान बच्चों से दूर रहकर छह माह तक अज्ञातवास में रहा। तब मंदिरों, गुरुद्वारों की रक्षा के लिए सामने आया था। दंगे का जिक्र कर भावुक हुए ठुकराल ने कहा कि भाजपा में आंतरिक लोकतंत्र है और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने यह कहकर अटकलों को विराम दे दिया कि आप से उनके भाई संजय चुनाव नहीं लड़ेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments