Friday, April 24, 2026
Homeनैनीतालहल्द्वानी में गर्मी का कहर, पारा 38°C के करीब — पहाड़ी जिलों...

हल्द्वानी में गर्मी का कहर, पारा 38°C के करीब — पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार

हल्द्वानी में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप और उमस ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार अगले 24 घंटे में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा के झौंकों के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इससे इन क्षेत्रों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।

हालांकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बने रहने के संकेत हैं, जिससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments