Friday, May 8, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालपैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, श्री विष्णु महायज्ञ में हुए शामिल

पैतृक गांव पंचूर पहुंचे सीएम योगी, श्री विष्णु महायज्ञ में हुए शामिल

यमकेश्वर। योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे, जहां श्री हरि विष्णु पंचदेव मंदिर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। चार मई से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार को संपन्न होगा।

गुरुवार को यमकेश्वर हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने पुष्कर सिंह धामी के साथ प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में दर्शन के बाद वह अपने गांव पंचूर पहुंचे और श्री विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव आगमन से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने प्रवास के दौरान योगी आदित्यनाथ पैतृक घर में रात्रि विश्राम करेंगे। उनका शनिवार को वापस लौटने का कार्यक्रम है।

शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठान के समापन के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments