Tuesday, August 18, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालभारी बारिश से सिलगाड़ और लंगूरगाड़ नदियां उफान पर, कई इलाकों में...

भारी बारिश से सिलगाड़ और लंगूरगाड़ नदियां उफान पर, कई इलाकों में खतरा बढ़ा

कोटद्वार। पर्वतीय क्षेत्रों में बीती रात से लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है। लगातार बारिश से सिलगाड़ और लंगूरगाड़ नदियों का जलस्तर बढ़कर खतरे की स्थिति में पहुंच गया है। नदी किनारे बसे इलाकों में लोगों की चिंता बढ़ गई है।

सरुड़ा गांव में पंचायत घर और खोह नदी के तट पर बने कई आशियानों पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, लंगूरगाड़ नदी के बढ़ते प्रवाह से सुभाष बाजार वार्ड का कंडवाल मोहल्ला भी संवेदनशील हो गया है। हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है।

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर कई स्थानों पर भूस्खलन होने से यातायात प्रभावित हो गया है। कई जगह मलबा आने के कारण आवाजाही ठप हो गई है। रपटे में भी जलस्तर बढ़ने से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।

लगातार जारी बारिश के कारण आने वाले समय में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments