Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधपेंटिंग दिखाने के बहाने नाबालिग छात्रा से दूकानदार ने की छेड़छाड़, मुकदमा...

पेंटिंग दिखाने के बहाने नाबालिग छात्रा से दूकानदार ने की छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज


कोटद्वार। कोटद्वार क्षेत्र में पेंटिंग दिखाने के बहाने से एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोटद्वार के एक स्कूल मे कक्षा नवीं में अध्ययनरत छात्रा मंगलवार सुबह स्कूल जा रही थी। आरोप है कि एक दूकानदार ने उसे पेंटिंग दिखाने के बहाने से रोक लिया और अंदर कमरे मे ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। किसी तरह से आरोपित से छूटकर भागी छात्रा ने स्कूल पहुंचकर अपने शिक्षक को आपबीती बताई।

स्कूल की ओर से परिजनों को सूचना देने पर उनके होश उड़ गए। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना के बाबत जानकारी दी गयी और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली मे डेरा डाल दिया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया छात्रा के ताऊ की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। बताया कि जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments