Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरपनियाली गदेरे में अब तक एक दर्जन लोगों की मौत, जागा प्रशासन

पनियाली गदेरे में अब तक एक दर्जन लोगों की मौत, जागा प्रशासन


देहरादून। संवाददाता। कोटद्वार में पनियाली गदेरे की वजह से पिछले तीन सालों में हुई तबाही में 12 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही करोड़ों की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है. जान-माल का नुकसान होने के बाद अब जाकर प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की होश आई है. प्रशासन की ओर से गदेरे पर हुए अतिक्रमणों की मार्किंग शुरू कर दी गई है।

शहर के बीच से गुजरने वाले पनियाली गदेरे के 3 किलोमीटर के हिस्से में ही 300 से ज्यादा अतिक्रमण चिह्नित किए गए हैं. इनमें लाल निशान लगाने की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही प्रशासन की ओर से लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी गई है. बता दें कि बारिश होने पर लोगों को गदेरों और नदियों से दूर रहने के लिए एनाउंसमेंट किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments