कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के मेहरगांव (भलगांव) में भारी बारिश के चलते एक मकान ढह गया। हादसे के बाद मलबे में तीन लोगों के दबे होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है। मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
लगातार हो रही बारिश के बीच हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन और रेस्क्यू टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

