Wednesday, September 30, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालयूटीईटी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देता पकड़ा गया युवक,...

यूटीईटी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देता पकड़ा गया युवक, हिरासत में लिया

कोटद्वार। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने का मामला सामने आया है। कोटद्वार स्थित परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान एक युवक को फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़ा गया। पूछताछ और जांच के बाद युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

एसडीएम कोटद्वार संदीप कुमार के निर्देशन में करीब आधे घंटे तक पूछताछ और जांच की गई। इसमें सामने आया कि काशीपुर निवासी परीक्षार्थी विशाल कुमार के स्थान पर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना निवासी हिमांशु परीक्षा दे रहा था।

एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि विशाल उसका मित्र है और इसी वजह से वह उसके स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा केंद्रों पर इस तरह के मामलों की रोकथाम के लिए सघन निगरानी और अभ्यर्थियों की पहचान की जांच की जा रही है।

बताया गया कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष राम कंडवाल से मिली जानकारी के आधार पर प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई की। राम कंडवाल के अनुसार उन्हें प्रमाणिक जानकारी मिली थी कि विशाल कुमार के स्थान पर कोई अन्य युवक परीक्षा दे रहा है। इसके बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

राम कंडवाल ने प्रशासनिक टीम की कार्रवाई पर आभार जताते हुए दावा किया कि उनका संगठन अब तक 101 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़वा चुका है। मामले में आरोपी युवक से पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments