हरिद्वार। हरिद्वार में जीएसटी विभाग की टीम ने मंगलवार को पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर छापेमारी की। जीएसटी विभाग की टीम हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका पहुंची और वहां जांच की कार्रवाई शुरू की।
टीम के होटल में पहुंचते ही अधिकारियों ने होटल से जुड़े दस्तावेज और जरूरी कागजात खंगालने शुरू कर दिए। बताया गया कि विभाग की टीम होटल के रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इस दौरान अधिकारियों ने उपलब्ध दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर उनका परीक्षण शुरू किया।
फिलहाल जीएसटी विभाग की कार्रवाई होटल में जारी है। अधिकारी होटल से संबंधित दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही छापेमारी के कारण और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

