Saturday, October 24, 2026
Homeपिथौरागढ़आदि कैलास परिक्रमा रन-2.0 का शुभारंभ, 70 और 42 किलोमीटर की मैराथन...

आदि कैलास परिक्रमा रन-2.0 का शुभारंभ, 70 और 42 किलोमीटर की मैराथन में धावकों ने लिया हिस्सा

धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास घाटी स्थित आदि कैलास और गुंजी क्षेत्र में शनिवार सुबह आदि कैलास परिक्रमा रन-2.0 का शुभारंभ हुआ। आयोजन के तहत 70 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन और 42 किलोमीटर की मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

70 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन ज्योलिंगकांग से शुरू हुई। पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी ने धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

वहीं, गुंजी से शुरू हुई 42 किलोमीटर की मैराथन को दर्जा राज्य मंत्री अशोक नबियाल और धारचूला के उपजिलाधिकारी आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आदि कैलास परिक्रमा रन-2.0 के आयोजन का उद्देश्य सीमांत क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही आदि कैलास और व्यास घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को पहचान दिलाना है। इस तरह के आयोजन से क्षेत्र में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को भी प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments