Thursday, August 13, 2026
Homeपिथौरागढ़पिथौरागढ़ में बारिश का कहर: कैलास मानसरोवर मार्ग बंद, मलबे से मकान...

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर: कैलास मानसरोवर मार्ग बंद, मलबे से मकान क्षतिग्रस्त

पिथौरागढ़। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग मलघाट के पास मलबा आने से बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से गुंजी जाने वाले वाहन फंस गए हैं। मार्ग को जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, मुनस्यारी और तेजम तहसील क्षेत्रों में बारिश के कारण एक सीमा मार्ग समेत 17 ग्रामीण सड़कें बंद हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई है।

भूस्खलन से मकान क्षतिग्रस्त

मुनस्यारी तहसील के दूरस्थ पांतू गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। समय रहते परिवार के लोगों के घर से बाहर निकल आने के कारण बड़ा हादसा टल गया। मकान के बड़े हिस्से में दरारें पड़ गई हैं। पहाड़ी से दोबारा भूस्खलन की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है।

पांतू निवासी प्रताप ज्येष्ठा के मकान के ठीक ऊपर पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण घर के बाहर बना किचन और बाथरूम पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मकान के कई हिस्सों में भी दरारें आ गई हैं। प्रभावित परिवार के लिए अभी भी खतरा बना हुआ है।

सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची और नुकसान का आकलन किया। जिला पंचायत प्रतिनिधि विक्रम दानू ने भी गांव पहुंचकर प्रभावित परिवार का हालचाल जाना। उन्होंने जिला प्रशासन से परिवार को सुरक्षित स्थान पर बसाने और तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही मकान के ऊपर हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments