Thursday, September 10, 2026
Homeपिथौरागढ़मौसम खुलते ही आदि कैलास पहुंचने लगे श्रद्धालु, दूसरे चरण की तिथि...

मौसम खुलते ही आदि कैलास पहुंचने लगे श्रद्धालु, दूसरे चरण की तिथि अभी तय नहीं

धारचूला/मुनस्यारी। मानसून के बाद मौसम खुलने लगा है और आदि कैलास व ओम पर्वत के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। हालांकि, आदि कैलास यात्रा के दूसरे चरण की तिथि अभी तय नहीं हुई है। कुछ श्रद्धालु यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि कुछ दर्शन कर वापस लौट भी आए हैं।

यात्रा मार्ग की बात करें तो धारचूला से कूलागाड़ तक सड़क की स्थिति अभी ठीक नहीं है। वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रा मार्ग दुरुस्त बताया जा रहा है। यात्रा के प्रवेश द्वार तक मार्ग सामान्य होने के बाद आदि कैलास यात्रा के दूसरे चरण के शुरू होने की संभावना है। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

अक्टूबर से बढ़ेगी पर्यटन गतिविधि

इधर, मुनस्यारी में शरदकालीन पर्यटन सीजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। अक्टूबर माह के लिए ऑनलाइन होटल बुकिंग शुरू हो चुकी है और अब तक करीब 30 से 35 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।

होटल एसोसिएशन के महासचिव देवेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि मध्य अक्टूबर के आसपास से होटलों में ऑनलाइन बुकिंग बढ़ने लगी है। इनमें बड़ी संख्या बंगाल से आने वाले पर्यटकों की है। दुर्गा पूजा के आसपास हर वर्ष बंगाली पर्यटक मुनस्यारी पहुंचते हैं। ऐसे में अक्टूबर से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments