Saturday, March 7, 2026
Homeझारखंडभाजपा विघायक के राहुल गांधी को पप्पू कहने पर कांग्रेस ने किया...

भाजपा विघायक के राहुल गांधी को पप्पू कहने पर कांग्रेस ने किया जोरदार हंगामा

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को कार्यवाही एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सीपी सिंह के बयान पर कांग्रेस ने जोरदार हंगामा किया है। सीपी सिंह ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लेते हुए उन्हें पप्पू कहा, जिसके बाद कांग्रेस के विधायक बुरी तरह भड़क गए।

कांग्रेस के विधायक अपना विरोध जताते हुए वेल में आ पहुंचे। इसके बाद सदन की कार्रवाई 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन का माहौल तब और गर्म हो गया, जब पक्ष-विपक्ष दोनों तरफ के विधायक वेल में आमने-सामने पहुंच गए और जोरदार हंगामा करने लगे। इधर कोरोना वायरस के मद्देनजर विधानसभा में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा, कि प्रधानमंत्री के जनता कर्फ्यू के आह्वान का झारखंड में सौ फीसद अनुपालन होगा।

इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना वायरस पर की गई तैयारियों को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू होंगे। पीएम मोदी से कांफ्रेंसिंग के क्रम में मुख्य सचिव डा. डीके तिवारी और स्वास्थ्य विभाग के सचिव डा. नितिन मदन कुलकर्णी भी मौजूद रहेंगे। केंद्र सरकार ने आइएएस अधिकारी सतेंद्र सिंह को झारखंड का नोडल अफसर बनाया है। कोरोना से निपटने को तमाम राज्यों में ऐसे नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

इससे पूर्व भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने भूखल घासी की भुखमरी से मौत का मामला सदन में उठाया। उन्होंने विधानसभा की कमिटी से जांच कराने की मांग की और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में सरकार की ओर से जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments