Saturday, March 7, 2026
Homeझारखंडझारखंडः दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव स्थमित

झारखंडः दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव स्थमित

रांची। झारखंड के साथ ही पूरे देश में राज्यसभा चुनाव स्थगित कर दिया गया है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए चुनाव आयोग ने निर्णय लिया है। कोरोना वायरस को लेकर देश के अधिकांश हिस्से लॉकडाउन हैं। इसी के तहत पूरे देश के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने निर्णय लिया है। झारखंड में दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव 26 मार्च को होना था। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव स्थगित करने की अधिसूचना जारी की। चुनाव की नई तिथि बाद में जारी होगी। पहले हो चुके नामांकन की वैधता बनी रहेगी। झारखंड से पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन झामुमो की ओर से, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तथा कांग्रेस के शहजादा अनवर ने नामांकन किया है। 17 राज्यों की 55 सीटों पर चुनाव होना था। इनमें दो सीटें झारखंड की थीं।

झारखंड में राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवाणी तथा प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल नौ अप्रैल को खत्म हो रहा है। इससे यहां राज्यसभा की दो सीटें रिक्त हो रही हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड की दो सीटों पर चुनाव के लिए 6 मार्च को अधिसूचना जारी हुई थी। 13 मार्च तक नामांकन दाखिल किए गए। 16 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच हुई तथा 18 मार्च तक नाम वापस लिए गए। 26 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होना था तथा इसी दिन पांच बजे मतों की गणना भी होनी थी। लेकिन अब चुनाव कोरोना वायरस के कारण स्थगित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments