Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कोटद्वार में, बूथ कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कोटद्वार में, बूथ कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स

कोटद्वार। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए अब महज चार दिन शेष हैं, ऐसे में भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह के बाद बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोटद्वार पहुंच रहे हैं।

कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे नड्डा
भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को शाम 4:40 बजे चौबट्टाखाल से हेलीकाफ्टर से ग्रास्टनगंज स्थित हैलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह कार से कार्यक्रम स्थल जीडी मोटल लालपुर पहुंचेंगे। यहां वह कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

सायं 5:00 बजे वह जौलीग्रांट के लिए प्रस्थान करेंगे। उधर, 12 फरवरी को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में कोटद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल तलाशा जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments