Saturday, March 7, 2026
Homeखास खबरभाषण के दौरान अमित शाह को युवक ने दिखाया काला झंडा-हुआ गिरफ्तार

भाषण के दौरान अमित शाह को युवक ने दिखाया काला झंडा-हुआ गिरफ्तार


देहरादून। संवाददाता। अमित शाह जब हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान एक युवक अचानक सुरक्षा घेरे को बेधते हुए उन्हें काले झंडे दिखाने लगा। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही युवक भाजपा विरोधी नारे लगाने लगा। जिसे पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया।

युवक फिर भी बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के नारे लगाता रहा। जिसे पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए चुप कराया। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग सहित संलिप्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्र रावत के रूप में हुई है, जो कांग्रेसी कार्यकर्ता बताया जा रहा है। इससे पहले भी देहरादून में कई जनप्रतिनिधियों के भाषण के दौरान इस तरह की हरकत हो चुकी है। जो पुलिस सुरक्षा पर बडा प्रश्न चिन्ह लगाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments