
श्रीनगर। श्रीनगर में पौड़ी लोक सभा के पौड़ी, रूद्रप्रयाग, चमोली जिले सहित व टिहरी की देवप्रयाग व नरेंद्रनगर विधानसभा के बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व बीएलए(त्रिशक्ति) कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए। लेकिन उन्हें कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश को मोदी जैसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। कहा अब आतंकवाद के अंत का समय आ गया है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाते हुए मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। जीआईटीआई मैदान में आयोजित त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए त्रिशक्ति को चैकन्ना रहने की जरूरत है।
देश को मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरतः त्रिवेंद्र सिंह रावत
RELATED ARTICLES

