Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरउच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा बयान-कश्मीरी छात्रों के प्रवेश...

उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का बड़ा बयान-कश्मीरी छात्रों के प्रवेश पर सरकार लगाएगी रोक


देहरादून। संवाददाता। उत्तराखंड में कश्मीरी छात्रों को अब सरकार के कड़े नियमों का सामना करना होगा। दरअसल पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों पर कश्मीरी छात्रों द्वारा अपमानजनक पोस्ट से लोगों में आक्रोश को बढ़ा रहा है। ऐसे में सरकार भी कश्मीरी छात्रों के खिलाफ नए नियमों के जरिये पाबंदी लगाने की तैयारी कर रही है। कश्मीरी छात्रों के विवादित पोस्ट के बाद कई संस्थानों ने भी कश्मीरी छात्रों को एडमिशन नहीं देने के आदेश जारी किए हैं।

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों में सीआरपीएफ जवानों की शहादत से देशभर में लोगों में आक्रोश है. उत्तराखंड में इस गुस्से का सामना कश्मीरी छात्रों को भी करना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि दून में पढ़ने वाले कुछ कश्मीरी छात्रों ने देश विरोधी और शहीदों के अपमान में सोशल मीडिया में पोस्ट की. इसके बाद कई संगठनों ने इसके खिलाफ मोर्चा खोला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments