Saturday, March 7, 2026
Homeपौड़ी गढ़वालजनरल खंडूरी कर सकते हैं बेटे को समर्थन- विधायक बहन भी निभायेगी...

जनरल खंडूरी कर सकते हैं बेटे को समर्थन- विधायक बहन भी निभायेगी भाईत्व


देहरादून। आशीष बडोला। पूर्व मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी पौड़ी में होने वाली राहुल गांधी की रैली में मंच सांझा कर सकते हैं। हालांकि यह बात अभी पूरी तरह से पुख्ता नहीं हुई है। मगर खंडूरी परिवार के करीबी लोग से इस तरह की जानकारी मिली है। वहीं भाजपा से विधायक बेटी ऋतु खंडूरी भी कुछ स्पष्ट नहीं बता सकी है। जिससें अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऋतु भी भाई मनीष को भीतर से समर्थन करने के मूड में हैं।

सियासत के कितने रंग होते हैं, यह बात इस लोकसभा चुनाव में देखने को मिल रही हैं। पौड़ी लोकसभा सीट से कांगे्रस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के बेटे मनीष खंडूरी के चुनावी दंगल में उतरने से सियासत के रंग बदलते दिख रहे हैं। एक ओर राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि जनरल खंडूारी पौड़ी में होने वाली रैली में मंच सांझा कर सकते हैं। वहीं विधायक बहन ऋतु खंडूरी भी परिवार वाद में फंसती दिख रही है।

जिस वजह से वह कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी हैं। उन्होंने हमारे संवाददाता से फोन पर हुई बातचीत में झल्लाते हुए कहा कि भाई को समर्थन करेंगी तो डंके की चोट पर इसके लिए उन्हें किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है। इससे साफ होता है कि बहन और पिता दोनों ही मोह-माया के धागों में पूरी तरह से फंसे हुए नजर आ रहे है। चाहे वह इस बात को खुलकर सार्वजनिक न कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments