Sunday, March 8, 2026
Homeखास खबरसरकार का भ्रष्टाचार अपने चरम पर- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

सरकार का भ्रष्टाचार अपने चरम पर- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून। संवाददाता। राज्य में भ्रष्टाचार ने सभी सीमांए तोड़ दी है तथा सरकार का जीरो टालरेंस का नारा मजाक बनकर रह गया है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि बिना लिये दिये आम आदमी का कहीं भी काम नहींं होता है। यह बात आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा कही गयी। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री अपने मिथ्या प्रचार के लिए जीरो टालरेंस की बात कर रहे है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन में खड़े होकर कहा था कि वह एनएचक 74 की सीबीआई जांच करायेंगे। जिन अधिकारियों पर इस मामले में कार्यवाही की गयी है उन्हे पहले संस्पेंड किया गया और फिर उन्हे बहाल कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री अपने जीरो टालरेंस का प्रचार लोगों में भ्रम फैलाने के लिए कर रहे है। उन्होने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार की जैसी स्थिति है वैसी स्थिति कभी नहीं रही है। कुंजवाल ने कहा कि इस प्रदेश की जनता को थोड़े से समय में ही यह समझ आ चुका है कि राज्य में भाजपा की सरकार क्या कर रही है। उन्होने कहा कि कांग्रेस इस बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जंयती पर पदयात्राओं का आयोजन करने जा रही है। उन्होने कहा कि 25 अगस्त से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में अल्मोड़ा से इन पदयात्राओं की शुरू आत होगी। तथा कौशाम्बी में भव्य समारोह का आयोजन होगा। उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं की 11 टोलियां गांवकृगांव जाकर महात्मा गांधी के विचारों का प्रचार प्रसार करेगें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments